Bihar

BPSC टीचर संघ बनाने पर गई शिक्षिका की नौकरी, शिक्षा विभाग ने रद्द कर दिया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के हालिया आदेश पर अमल शुरू हो गया है। मधुबनी जिले में एक नवनियुक्त शिक्षिका को बीपीएससी शिक्षक मंच बनाने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। विभाग ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी है। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से नियुक्त हुए नए शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोई भी शिक्षक संघ या मंच नहीं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें केके पाठक के हवाले से चेतावनी दी गई थी कि ऐसा करने वालों की सीधे नौकरी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। डीईओ के आदेश के मुताबिक बबीता कुमारी नाम की महिला बीपीएससी परीक्षा से चयनित हुई थीं। उन्हें 2 नवंबर को शिक्षिका का नियुक्ति पत्र दिया गया था। इसके एक सप्ताह के भीतर ही उन्होंने बीपीएससी शिक्षक संघ बना दिया। बबीता को इस संघ की प्रदेश अध्यक्ष बताया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में बबीता कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। डीईओ का कहना है कि बबीता की ओर से जो जवाब दिया गया, वो जांच में गलत पाया गया है। इसलिए विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है। 2 अक्टूबर को जारी हुआ उनका औपबांधिक नियुक्ति पत्र रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों एसीएस केके पाठक के निर्देश पर विभाग ने चेतावनी दी थी कि कोई भी बीपीएससी से चयनित कोई भी टीचर शिक्षक संघ या मंच न बनाएं। ऐसा पाए जाने पर उनकी औपबंधिक नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago