Bihar

बिहार: ब्लैक बोर्ड पर स्कूल, परिषद और समिति सही नहीं लिख पाए गुरुजी, सस्पेंड

बिहार के दरभंगा में एक शिक्षक को हिंदी में शुद्ध रूप से ‘स्कूल’ नहीं लिख पाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया. क्लास में छात्रों को पढ़ा रहे शिक्षक ने ब्लैकबोर्ड पर स्कूल को ‘स्कुल’ परिषद को परिसद और समिति को समिती लिखा था. इसके बाद बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से उस शिक्षक को सस्पेंड करने का आदेश दिया. दरअसल निदेशक डॉ कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव दरभंगा के सिंहवारा प्रखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे.

इस दौरान निदेशक ने प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामपुरा में क्लास के गेट पर व्यायाम अशुद्ध लिखा पाया. उन्होंने प्रधानाध्यापक देवनाथ प्रसाद से इसे अविलंब ठीक करवाने का निर्देश दिया. उस स्कूल में ही एक शिक्षक पवन कुमार चौधरी उर्फ श्रीजी ने ब्लैक बोर्ड पर ‘स्कुल, परिसद और समिती’ ( तीनों अशुद्ध ) लिखा हुआ देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल गलती लिखने वाले शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया.

11 में से सात शिक्षक थे गायब

इसके साथ ही उन्होंने कन्या मध्य विद्यालय रामपुरा में प्रिंसपल से उपस्थित शिक्षकों की जानकारी ली. यहां हेडमास्ट्र ने 11 में चार शिक्षक के उपस्थित रहने की बात बताई जबकि सात शिक्षक अनुपस्थित थे. तब उन्होंने हेडमास्टर साहब को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सुधार लावें. उन्होंने कहा की शैक्षणिक वातावरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी.

शिक्षक गलत लिखेंगे तो गलत प्रभाव पड़ेगा

शिक्षकों के गलत लिखने पर कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि अगर शिक्षक ही अशुद्ध लिखेंगे छात्र पर इसका गलत प्रभाव तो पड़ेगा ही. इसके बाद अधिकारियों की टीम सिमरी उच्च विद्यालय पहुंचकर स्मार्ट क्लास में पढ़ाई नही होता देख एचएम तौहीद अहमद से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि परीक्षा की वजह से स्मार्ट क्लास नहीं चल रहा है. कार्यालय कक्ष मे लिपिक राम पवित्र सिंह से अभिलेख और संचिका के गहन अवलोकन की मांग पर उन्होंने कहा कि हेडमास्टर सबकुछ अपने पास रखते हैं. निदेशक ने कई तरह की विसंगतियां देखकर क्लर्क को फटकार लगाया और एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थापित रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

9 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago