Bihar

बिहार को मिले 57 DSP, पुलिस अकादमी राजगीर में दीक्षांत समारोह का आयोजन, DGP ने कहा- ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

बिहार पुलिस अकादमी में शुक्रवार को प्रशिक्षु डीएसपी के 65वीं बैच के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के डीजीपी आईएस भट्टी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा पुलिस की बुनियाद है। अगर ये नहीं है तो बाकी सारी चीजे बेमानी है।

बिहार के डीजीपी ने कहा कि आप कानून के रखवाले हैं और आम नागरिक के लिए अप्रक्षक है उसके लिए सबसे पहले जो आपकी सत्य निष्ठा है। वह उच्चतम स्तर की होनी चाहिए। इसके बाद अनुशासन जैसे आपने परेड के माध्यम से या प्रशिक्षण में सीखा होगा। उसके बाद मेहनत आती है। पुलिस की लगातार 24 घंटे की नौकरी है। आप में वह क्षमता होनी चाहिए कि आप कठिन परिश्रम कर सके। इसके साथ-साथ यह सब करने के लिए बुनियाद है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि आपको तीन बातों पर विशेष ध्यान देना है न्याय, आप न्याय के प्रतीक है। दूसरा लोगों में सुरक्षा की भावना और उसको मजबूत करना यह हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही तीसरी जिम्मेदारी हमेशा जनसेवा के भाव से काम करना है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में पुलिस पदाधिकारी की कमी को आज कुछ हद तक कम किया गया है।

गौरतलब है, पासिंग आउट परेड में कुल 57 ट्रेनी डीएसपी पास आउट हुए इनमें 22 महिला पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल है। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी को घुड़सवारी, आईपीसी एक्ट, तैराकी समेत अन्य कर्तव्यों के निर्वहन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

57 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago