Bihar

प्रदर्शनी मत लगाओ भाई… बिलखती रहीं शहीद शुभम की मां, 50 लाख की चेक के साथ फोटो खिंचवाते रहे यूपी के मंत्री

आगरा के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता के जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद होने की खबर जब उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शुभम के नाते-रिश्तेदारों के अलावा जनप्रतिनिधियों की भीड़ लगने लगी। हर कोई शुभम के परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा रहा। शुक्रवार को भी वही आलम था। सीएम योगी की घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शहीद शुभम के परिजनों को 50 लाख रुपये का चेक देने पहुंचे थे।

मंत्री को देखते ही शहीद शुभम की मां बिलख पड़ीं और दो टूक कहते हुए बोलीं, प्रदर्शनी मत लगाओ भाई। बेटे को खोने के गम में शुभम की मां बदहवास थी, लेकिन मंत्री और जनप्रतिनिधि फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। मंत्री जी शुभम की मां को सरकार की ओर से भेजा गया 50 लाख का चेक सौंप रहे थे लेकिन बेटे के शहीद होने के गम में उन्होंने चेक को हाथ तक नहीं लगाया। उनके मुख से केवल सिसकियां सुनाई दे रही थीं। रुंधे हुए गले से केवल एक ही शब्द बोल रही थीं कि मेरे लाल को लौटा दो। शुभम की मां के इन शब्दों ने वहां मौजूद हर शख्स की आखों में आंसू ला दिए।

शुभम अब कैसे खाएगा मूंगफली के लड्डू

कैप्टन शुभम की शहादत की खबर फैलने के बाद उनके घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा है। मां पुष्पा देवी रिश्तेदारों को देखकर रोने लगतीं। इस बीच वे अपने बेटे शुभम को याद कर कहती हैं कि उसे मूंगफली के लड्डू बहुत पसंद थे। मैंने उसके लिए बनाए भी हैं, लेकिन अब वो लड्डू शुभम कैसे खाएगा। उनकी मां का करुण क्रंदन देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो जाती हैं। गुरुवार को शहीद कैप्टन के ताऊ के बेटे नितिन ने बताया कि शुभम मुझसे छोटा था। वह छह महीने पहले छुट्टी लेकर आगरा आया था। यहां अब उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। दिवाली पर वीडियो कॉल के दौरान उसने जल्द आगरा आने की बात कही थी।

बतादें कि जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार दो अधिकारी और दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।

सीएम योगी ने शहीद के नाम से सड़क बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजौरी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए प्रतीक एन्कलेव निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम योगी ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नाम शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर रखने की भी ऐलान किया। गुरुवार को सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

17 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

17 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

18 घंटे ago