Bihar

बिहार: छठ घाट से लौटकर पटाखा फोड़ने के विवाद में फायरिंग, एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर पंचायत के बेलका गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई विवाद में बदमाशों ने तीन व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल अमृतपुर पंचायत के बेलका गांव निवासी सकलदीप राय के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद राय स्वर्गीय बेनू राय के 70 वर्षीय पुत्र प्रदीप राय एवं सकलदीप राय के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश राय बताया गया है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर लौटे थे सभी

70 वर्षीय बुजुर्ग को पैर में, जबकि दो को सीने एवं बाह में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया जाता है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देने के पश्चात सभी लोग अपने घर आए थे। घर जाकर पटाखा फोड़ रहे थे इसी दौरान बगल के कुछ लोगों ने पटाखा फोड़ने से मना किया। नहीं मानने पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की एवं तीन व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

घटना के संबंध में घायल के स्वजन ने बताया कि छठ पूजा के बाद शाम में घर जाकर बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। बगल के कुछ लोगों ने पटाखा फोड़ने से मना किया और इसी दौरान दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने के पश्चात तीन लोगों को गोली मार दी।

आधा दर्जन गोलियां चलीं

गोली मारने के बाद मौके से सभी लोग फरार हो गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन गोली चलाई गई। सभी को सदर अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार ने बताया कि पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है, जिसमें तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के पश्चात प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

12 घंटे ago