Bihar

हम कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- ‘दलितों का हुआ अपमान’

बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती नजर आ रही है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया है, जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ‘हम’ (सेक्युलर) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर में हवन कर पूजा-अर्चना की.

बता दें कि गोपालगंज के गायत्री मंदिर में आयोजित हवन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे विधि-विधान के साथ हवन किया गया. वहीं हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने इसको लेकर कहा कि, ”हाल के दिनों में जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि उनकी बुद्धि खराब हो गई है.

साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ”पहले उन्होंने सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग कर महिलाओं का अपमान किया और फिर कल सदन में ही दिग्गज पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के साथ भी उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दलितों का अपमान किया, जो गलत है. भरे सदन में इस तरह के शब्द उचित नहीं है.” वहीं, हवन पूजा में शामिल ”हम” पार्टी के दलित कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर कहा कि, ”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी पर ऐसे शब्दों का प्रयोग कर सभी दलितों का अपमान किया है. दलित कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से तुरंत माफी मांगने की मांग की है.

इसके साथ ही आपको बता दें कि हवन करा रहे पंडित जीतू तिवारी ने बताया कि, ”सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि-शुद्धि के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया है, शायद इससे सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि-शुद्धि में मदद मिलेगी. वहीं हवन में बड़ी संख्या में हम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे और सभी लोग नीतीश कुमार के बयान से आहत थे.”

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

1 घंटा ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

1 घंटा ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago