Bihar

पैसे लेकर रणजी में खेलने का दिया जाता है मौका, बिहार विधान सभा में उठा BCA भ्रष्टाचार का मुद्दा

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. इस बार विधान सभा में सत्ता पक्ष के विधायकों ने बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. विधान सभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने बीसीए में भ्रष्टाचार,पैसा लेकर खिलाड़ियों का चयन करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस आरोप पर सत्ता पक्ष के अन्य सदस्यों ने साथ दिया. स्पीकर से मांग की गई कि विधानसभा की एक कमिटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जाए.

बिहार विधान सभा में जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार अन्य विधायको ने बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी. सदन में आरोप लगाया कि अध्यक्ष खिलाड़ियों से पैसे लेकर रणजी ट्रॉफी में खेलने का अवसर देते हैं. बीसीए अध्यक्ष को सत्ताधारी विधायकों ने दलाल तक कह दिया. जेडीयू विधायक ने स्पीकर से कहा कि विधान सभा की कमिटी बना कर जांच कराई जाय.

इस मांग पर स्पीकर ने निबंधन मंत्री सुनील कुमार से पूछा कि इस मामले में सरकार क्या विचार करती है? इस पर निबंधन मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष सर्वोपरी हैं, वे विधान सभा की कमेटी बनाकर जांच करा सकते हैं. इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. इसके बाद स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने नियमन दिया कि इस मामले में वे नियमानुसार आगे का निर्णय लेंगे.

बिहार क्रिकेट में राजनीति पर पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने जवाब दिया है. उन्होंने बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पर बिहार विधानसभा के अंदर विधायक डॉ संजीव कुमार द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत या बिना कोई जांच के किसी को दलाल, चोर कहना कहीं से जायज नहीं है.

डॉ. संजीव कुमार पहली बार इस तरह के आरोप नहीं लगा रहे, इसके पहले भी तरह-तरह के आरोप लगाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जबतक किसी पर आरोप सिद्ध नहीं हो जाए तब तक उसे दोषी कहना सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों के लिए प्रशासन, न्यायालय है या अन्य संबंधित फोरम है, उनसे जांच करवा लीजिए. दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago