राजधानी पटना में पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती समारोह के दौरान सीएम नीतीश का अलग अंदाज देखने को मिला। जब उन्होने मीडियाकर्मियों के सामने एक बार नहीं बल्कि कई बार हाथ जोड़े और फिर वहां से निकल गए। इस दौरान उन्होने कवरेज से भी मना कर दिया। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। जो कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश के साथ उनकी ही गाड़ी में बैठकर निकल गए।
दरअसल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की आज जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए और नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम से निकलने के दौरान नीतीश कुमार ने रुककर पत्रकारों के सामने हाथ जोड़े, ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया और फिर बिना कुछ कहे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।
पत्रकारों ने नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश की। लेकिन नीतीश बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं। क्या नीतीश कुमार मीडिया से नाराज है। जिसके चलते पत्रकारों से बातचीत किए बिना निकल गए।
वैसे आपको बता दें कई बार नीतीश कुमार मीडिया से अपनी नाराजगी जता चुके हैं। नीतीश कह चुके हैं कि जो हम कहते हैं, वो नहीं छपता है। केंद्र की उपलब्धियां गिनाई जाती हैं।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…