Bihar

बिहार: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, दारोगा की मौत, एक अन्य जवान की हालत गंभीर

बिहार में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. हर रोज हत्या, लूट बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं. अपराधी मस्त पुलिस पस्त हैं. बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो रहा है. अब तो अपराधी पुलिस वालों को भी निशाना बना रहे हैं. शराब तस्कर और बालू माफिया पुलिसकर्मियों की हत्या कर रहे हैं. उनके सिर में गोली मार रहे हैं. अपनी गाड़ी से कुचल रहे हैं. बिहार के जमुई के गरही थाना क्षेत्र के महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार थानाध्यक्ष और एक जवान को रौंद दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि जवान की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतक दरोगा की पहचान सीवान जिले के रहने वाले प्रभात रंजन के रूप में हुई है. प्रभात रंजन जमुई जिले के गरही थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. वह गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए थे.

गुप्त सूचना के बाद करने गए थे कार्रवाई

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह प्रभात रंजन को गुप्त सूचना मिली कि मोहली टांड़ नदी से बालू तस्कर बालू का उठाव कर रहे हैं. इसके बाद वह होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर छापेमारी के लिए निकल गए. महोलियाटांड़ के पास उन्होंने अवैध बालू लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और थानाध्यक्ष और जवान को कुचलते हुए फरार हो गया.

होमगार्ड जवान भी गंभीर

इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया. होमगार्ड जवान को प्रारंभिक इलाज के बाद एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रभात रंजन 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर थे.

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

2 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

3 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

4 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

16 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

16 घंटे ago