Bihar

शिक्षक के 1.13 लाख सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि, आगे नहीं बढ़ाया जायेगा समय

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की द्वितीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि है।

संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक (शिक्षक नियुक्ति) सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक को छोड़कर विज्ञापन संख्या (27/2023) के अंतर्गत सभी श्रेणी की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए निबंधन व भुगतान के लिए आयोग की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर लिंक 17 नवंबर तक उपलब्ध होगा।

शुल्क जमा नहीं करने पर निबंधन होगा रद्द

यदि कोई अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं और शुल्क जमा नहीं करते हैं, तो उनका निबंधन रद्द कर दिया जाएगा। शुक्रवार तक निबंधन और शुल्क जमा की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के ही आवेदन 25 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

वहीं, प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में शामिल होने के लिए निबंधन, शुल्क व आवेदन के लिए लिंक 25 नवंबर तक उपलब्ध होगा। पहले चरण की रिक्त सीटें और एससी-एसटी विद्यालयों की नियुक्तियों को समाहित करने पर दूसरे चरण में एक लाख 22 हजार 16 सीटों पर प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

रजिस्ट्रेशन, शुल्क व आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी सात से 10 दिसंबर तक परीक्षा में शामिल होंगे। प्राथमिक के लिए पहले चरण की नौ 431 पदों पर नियुक्ति होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

3 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

14 घंटे ago