Samastipur

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, पहले दिन सूर्य को लगाएंगे कद्दू-भात का भोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार (17 नवंबर) को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। छठव्रती साल भर से इस पर्व का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने को आया है। चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन व्रती गंगा स्नान के बाद भगवान भास्कर को प्रणाम कर कद्दू-भात का भोग लगाएंगे और संकल्प लेकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार शाम को व्रती खरना करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे। इसके साथ ही महापर्व संपन्न हो जाएगा। नहाय-खाय के दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में व्रती गंगा घाटों पर गेहूं धोने व सुखाने जाएंगे। कई व्रती घरों में गेहूं धोने के लिए घाट से गंगाजल ले जाएंगे।

गली-मोहल्लों की सड़कों की सफाई व रोशन करने का काम तेज हो गया है। छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गुरुवार को कद्दू की कीमत 50 से 70 रुपये के बीच रही। पिछले साल कीमत 100 रुपये तक पहुंच गयी थी। इससे पहले दो दिन बिहार के विभिन्न शहरों के बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने कपड़े, पूजा के सामान एवं अन्य चीजों की जमकर खरीदारी की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago