Bihar

बिहार: संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की हुई मौत, मातम में बदली छठ पर्व की खुशी, ग्रामीणों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर शराब ने कहर बरपाया है। पूरा राज्य छठ पर्व की तैयारी में जुटा है। इस बीच सीतामढ़ी के बाजपट्टी में शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत हो गई। जिले के नरहा और सोनमनी टोला गांव में शुक्रवार की देर रात से शनिवार की अहले सुबह तक छह लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। जिससे अफरा-तफरी का आलम हो गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को सभी एक साथ पार्टी की थी। खाने-पीने के बाद अचानक से सभी की तबियत बिगड़ने लगी। जबतक परिजन व ग्रामीण कुछ समझते छह की स्थिति गंभीर हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक से संपर्क किया गया। जहां चिकित्सक ने 5 की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं अन्य को रेफर किया गया।

विक्रम राय नामक युवक को आनन-फानन में को इलाज के लिए बाजपट्टी सीएचसी व अन्य को शहर के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक-एक कर कुल पांच की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान महेश कुमार, विक्रम राय, रामबाबू राय, अवधेश कुमार व संतोष महतो के रूप में की गयी है।

बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी थी। हालांकि पुलिस शराब पीने से मौत होने से अनभिज्ञता जता रही है। परिजनों ने इस बात की पुष्टि की है कि सबने शराब पी थी। मौत के बाद दो का अंतिम संस्कार आनन-फानन में कर दिया गया है।

उधर, रौशन का इलाज कर रहे डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ पीने की वजह से स्थिति बिगड़ी। उसका डायलसिस किया जा रहा है। उसकी आंख की रौाशनी भी कम हो गयी है। इलाज किया जा रहा है। उधर, मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं एक मृतक अवधेश कुमार का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है। वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में तीन मृतक के शव का पोस्टमर्टम कराया दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

4 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

8 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

10 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

11 घंटे ago