Bihar

पटना पहुंचने से पहले ही बंट गया नियुक्ति पत्र, इस जिले के शिक्षकों को बस में ही मिला ज्वाइनिंग लेटर

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोनों नवनियुक्त शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का काम करेंगे।

लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटना पहुंचने से पहले ही शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट दिया गया है। खगड़िया के शिक्षकों को बस में ही ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया है। इस तरह से नियुक्ति पत्र बांटने पर सवाल उठना तय है।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 27 जिलों के नवनियुक्त शिक्षक आए हैं। जिनमें पटना, नालंदा व वैशाली जिले से शत-प्रतिशत नवनियुक्त शिक्षकों को समारोह में लाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, गया, औरंगाबाद, नवादा, अरवल, जहानाबाद शामिल हैं।

इन नौ जिलों के शिक्षकों को नहीं बुलाया गया

जबकि तीन प्रमंडल के नौ जिलों से शिक्षकों को नहीं बुलाया गया है।इसमें सहरसा प्रमंडल के सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया,अररिया, किशनगंज, कटिहार तथा भागलपुर प्रमंडल के भागलपुर व बांका जिले शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

19 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

20 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

20 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago