Bihar

बिहार में लैपटॉप रखने के मामले में ब्राह्मण आगे, 4.43 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर भूमिहार…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा में मंगलवार को जाति गणना की आर्थिक व समाजिक आंकड़े से संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई. इसमें अलग- अलग जातियों के लोगों के पास लैपटॉप का आंकड़ा भी सबके सामने आ चुका है. लैपटॉप रखने के मामले में ब्राह्मण सबसे आगे है. राज्य में 47 लाख 81 हजार 280 ब्राह्मण के पास लैपटॉप या कंप्यूटर है. इसमें से 3.73 प्रतिशत लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा है. जबकि, 0.39 प्रतिशत ब्राह्मण बिना इंटनेट के लैपटॉप का इस्तमाल कर रहे हैं. वहीं, 45 लाख 84 हजार चार सौ 76 ब्राह्मणों के पास लैपटॉप की सुविधा नहीं है.

37 लाख से अधिक भूमिहारों के पास लैपटॉप की सुविधा

4.43 फीसदी के साथ भूमिहार लैपटॉप रखने रखने के मामले में दूसरे नंबर पर है. राज्य में कुल 37 लाख 50 हजार आठ सौ 86 भूमिहारों के पास लैपटॉप है. इनमें से 4.29 प्रतिशत लोगों के लैपटॉप में इंटनेट की सुविधा है. 0.44 प्रतिशत भूमिहारों के लैपटॉप में इंटनेट की सुविधा नहीं है. वहीं, 95. 88 प्रतिशत भूमिहारों के पास लैपटॉप ही नहीं है. इस मामले में ब्राह्मण और भूमिहार के बाद राजपूत तीसरे नंबर पर है. इसके बाद कायस्थ का नंबर आता है. सात लाख 85 हजार सात सौ 71 कायस्थ जाति के लोगों के पास यह सुविधा है. जबकि, 45 लाख 10 हजार सात सौ 33 राजपूत व्यक्तियों के पास लैपटॉप है.

राज्य में दो करोड़ से अधिक लोगों के पास लैपटॉप

राज्य में कुल दो करोड़ एक लाख नौ हजार दो सौ सात लोगों के पास लैपटॉप है. वहीं, शिक्षा की बात करें तो राज्य में नौ प्रतिशत लोग स्नातक की पढ़ाई करते हैं. 22.67 प्रतिशत लोगों को एक – पांच तक की शिक्षा ग्रहण करते हैं. 14.33 प्रतिशत लोग यहां छठी से आठवीं तक की पढ़ाई करते हैं. 11 वीं और 12वीं तक की शिक्षा 9.19 प्रतिशत लोग लेते हैं. दूसरी ओर गरीबी की बात करें तो राज्य में 24.89 % राजपूत गरीब है. सामान्य वर्ग में 25.9 प्रतिशत लोग गरीब है.

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

17 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

17 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

18 घंटे ago