Bihar

भाई वीरेन्द्र ने ‘नित्यानंद’ को दी खुली चुनौती- लालू यादव को छोड़िए ‘मनेर’ सीट पर हमसे न फरिया लें…कितना पानी में हैं पता चल जाएगा

बिहार में यादवों को पाले में लाने के लिए भाजपा की तरफ से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आगे आए हैं. मंगलवार को पटना में यदुवंशी सम्मेलन कराकर नित्यानंद राय ने दल के अंदर और यादवों में बड़ा मैसेजे देने की कोशिश की है. हालांकि राजद ने उसी अंदाज में नित्यानंद राय को घेरा है. अब तो भाजपा के यादव चेहरा नित्यानंद राय को राजद विधायक ने खुली चुनौती दे दी है. भाई वीरेन्द्र ने ऐलान किया है कि लालू यादव तो बड़े नेता हैं. हिम्मत है तो मनेर आकर विधानसभा का चुनाव लड़ लें. वे कितने पानी में हैं, पता चल जाएगा.

RJD के वरिष्ठ नेता व मनेर सीट से विधायक भाई वीरेन्द्र ने नित्यानंद राय पर बड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय अपने आका को खुश करने के लइए इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि अगर हम अपने आका को खुश कर देंगे तो हमें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा.

भाई वीरेेन्द्र ने कहा कि नित्वायानंद राय अपनी सीट बचा नहीं पाएंगे. दूसरी बात है कि अपने आका को (भाजपा के आका) को खुश करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं. यदुवंशी का वोट इधर-उधर होने वाला है या संभव नहीं है. सिर्फ अपने आका को खुश करने के लिए, पद पाने के लिए यह काम कर रहे हैं. इनका कार्यक्रम टांय-टांय फिस्स हो गया. वहां(कार्यक्रम) में आए लोगों ने कहा कि हम लालू यादव के आदमी हैं. हम लालू यादव को ही वोट देंगे. उनका कार्यक्रम सुपर फ्लॉप रहा, आदमी ही नहीं जुटा, सभागार खाली रहा था.

उन्होंने कहा कि यह लोग अपने आका को खुश करने के लिए, पद पाने के लिए बेचैनी में है. कहीं मुख्यमंत्री उम्मीदवार न घोषित कर दे. यहां तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के रहते कोई दूसरा मुख्यमंत्री होने वाला है, हम लोग जब तक एक साथ हैं दूसरा कोई मुख्यमंत्री नहीं होगा. अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे. नित्य़ानंद राय अपने सीएआर को ठीक करने के लिए यह सब काम कर रहे हैं. वोट ना भाट और अंग्रेजी बाजा….? हमलोग राजनीति करते हैं, नीति की लड़ाई लड़ते हैं, वो लोग कौन लोग हैं आप सब लोग जानते हैं. वह किसी मामले में हमारे से बलवान नहीं. जब भाई वीरेंद्र से बलवान नहीं तो लालू यादव तो बहुत बड़े नेता हैं. हमसे आकर फरिया लें मनेर में, विधानसभा का चुनाव लड़ लें, उनकी राजनीति कितना पानी में है पता चल जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

3 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago