Samastipur

लक्की ड्रा के विजेताओं के बीच सत्यम हीरो ने बांटे उपहार, ग्राहकों के खिले चेहरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- मोटरसाइकिल ग्राहकों के बीच अपनी विशिष्ट सेवा के जरिए ग्राहकों के चहेते एजेंसी विद्यापतिनगर स्थित सत्यम हीरो में धनतेरस के अवसर पर खरीददारी करने वाले ग्राहकों को स्क्रैच कूपन के तहत उपहार का वितरण किया गया। सत्यम हीरो एजेंसी परिसर में प्रथम उपहार विजेता मोहिउद्दीननगर के बोचहा गांव निवासी अवधेश राय को वाशिंग मशीन मुख्य अतिथि दलसिंहसराय के पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, द्वितीय पुरस्कार विजेता विद्यापतिनगर के मिर्जापुर गंज निवासी सीमा कुमारी को 32″ कलर टीवी का उपहार विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने प्रदान किया। वहीं दलसिंहसराय निवासी जितेंद्र कुमार को उपहार स्वरूप फ्रिज मिला।

मौके पर एजेंसी के संचालक सुनील कुमार बमबम एवं सत्यम सोनी ने बताया कि सबसे कम कीमत के वादा के साथ कुशल व्यवहार, निरंतर उत्कृष्ट सेवा, ग्राहकों के सहयोग एवं विश्वास के बदौलत सत्यम हीरो जिला में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल बेचने का कीर्तिमान बना चुका हैं। हम आगे और बेहतर करने का विश्वास दिलाते है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत एजेंसी प्रबंधन ने चादर व बुके प्रदान कर किया।

मौके पर पदमाकर सिँह लाला, विपुल कुमार सिँह, अमरनाथ मुन्ना, अमरजीत कुमार, रंजय सिंह सहित एजेंसी के मो.अली, मो.नसीम, सुधीर, रौशन, रोहित, अल्ताफ अश्वनी, प्रेम विवेक, कृष्ण मुरारी, देव वर्मा, कृतिका, अंजलि, आरिफ वरुण चौधरी सहित सैकड़ों ग्राहक व एजेंसी कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago