Bihar

बिहार में बालू माफियाओं का आतंक, सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

बिहार में बालू तस्करी और बालू माफिया पर काबू पाना अब पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है. लगातार दुस्साहसी बालू तस्कर अपने काम में दखल देने वालों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि बुधवार को औरंगाबाद में छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया और एक होमगार्ड को ट्रेक्टर से कुचल कर मार डाला.

होमगार्ड पर माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर :

औरंगाबाद में बालू माफिया का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि जिले के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में एक बालू लदे ट्रैक्टर ने होमगार्ड जवान को कुचल कर मार डाला. बताया जाता है कि जब होमगार्ड जवान ने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया, तो जवान को कुचलते हुए वहां से भाग निकला. मृतक जवान की पहचान मदनपुर थाने के चिल्मी कोयरी बिगहा गांव के रहने वाले राजाराम महतो के रूप में की गई है.

दो थाने की पुलिस कर रही थी ट्रैक्टर की घेराबंदी :

सदर एसडीपीओ अमानुल्लाह खान ने बताया कि मंगलवार की रात बरेम ओपी के एएसआई राजेश कुमार को कांकेर रोड में ट्रैक्टर से अवैध बालू ढुलाई की सूचना मिली थी. इसके बाद राजेश ट्रैक्टर का पीछा करने लगा. इसी दौरान ट्रैक्टर एनटीपीसी थाना क्षेत्र की ओर चला गया. तब बरेम ओपी ने इसकी सूचना एनटीपीसी थाना को दी. सूचना मिलते ही ट्रैक्टर की घेराबंदी के लिए एनटीपीसी थानाध्यक्ष ने अपनी टीम भेजी.

एक दिन पहले बिहटा बालू घाट पर हुई थी गोलीबारी :

अभी एक दिन पहले ही सोन नदी से अवैध बालू खनन को लेकर बिहटा के पथलौटिया घाट पर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. बताया जाता है कि दोनों गुट अवैध बालू खनन के धंधे पर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं. इसी को लेकर दोनों के बीच गोलीबारी जैसी घटना हुई. इस दौरान दोनों तरफ से करीब 200 राउंड फायरिंग की गई. इसके साथ ही खनन में लगी पोकलेन मशीनों को भी जला दिया गया. सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस को वहां सिर्फ गोलियों के खोखे ही हाथ लगे.

आज भागलपुर में रंगदारी को लेकर चली 100 राउंड गोलियां :

इधर, भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह रंगदारी नहीं देने पर दियारा इलाके में 100 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के तीन घंटा बाद वहीं पुलिस की टीम पहुंची.

क्या है मामला :

मिली जानकारी के अनुसार बरारी थाना क्षेत्र के कटलबाड़ी निवासी सकिन यादव के पुत्र गणेश यादव अपनी जमीन पर बुधवार की सुबह मजदूर के साथ मकई लगाने के लिए गए थे. वहां पर कुछ लोगों ने उन पर गोली बारी शुरू कर दी. करीब 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई. इधर, सिटी डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है. पुलिस पूरे एरिया की पुलिस निगरानी कर रही है. बताया जाता है कि खेत पर रंगदारी को लेकर किसान पर फायरिंग की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago