Bihar

बिहार के इस जिले में 27 दारोगा एक साथ सस्पेंड, जानें SP ने क्यों की बड़ी कार्रवाई

बिहार के मुंगेर जिले में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुंगेर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी जेजे रेड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों (ट्रेनी दारोगा) को सस्पेंड कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को ले सस्पेंड होने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने अपने ड्यूटी वाले स्थान पर योगदान नहीं दिया था. सभी को राजगीर पुलिस अकादमी से मुंगेर भेजा गया था.

दरअसल बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत कुल- 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को छठ पर्व, 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्त किया गया था. सभी पीएसआई इस माह की 16 तारीख को मुंगेर पहुंचे और पुलिस केन्द्र, मुंगेर में योगदान किये. योगदान करने वाले सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को छठ पूजा में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न थाना / ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त किया गया लेकिन इन 39 पीएसआई में से 27 पीएसआई के द्वारा संबंधित थाना / ओ0पी0 में योगदान नहीं किया गया.

इसको लेकर मुंगेर एसपी के द्वारा छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्त्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित किया गया है.

एसपी ने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है, साथ ही बताया कि सस्पेंड होने के बाद कई पीएसआई अपने तय स्थान पर जाकर योगदान दे रहे हैं. निलंबित होने वाले सभी पीएसआई 2020 बैच के दारोगा हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago