Bihar

बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा, अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका; 3 किशोर बुरी तरह से जख्मी

बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार को अवैध तरीके से चलाई जा रही एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान वहां काम कर रहे तीन बच्चे बुरी तरीके से जख्मी हो गए। बच्चे 13 साल से 16 साल के बीच के बताए जा हैं जिनसे गैरकानूनी तरीके से पटाखे का निर्माण कराया जा रहा था। फुलवरिया के श्रीपुर सहायक थाने के गिदहां खाप टोला रकबा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट हुआ।

जख्मी किशारों में इसी गांव के मंगरु सहनी का चौदह वर्षीय पुत्र पवन कुमार ,हृदयानंद सहनी का सोलह वर्षीय पुत्र नितीश कुमार व सिकंदर सहनी का तेरह वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार शामिल है। सभी को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी किशोरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले मुगफली मियां को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के बहादुरपुर का निवासी है। वह गांव में किराए के मकान में रह कर अवैध से बारुद व अन्य विस्फोटक सामग्रियों से पटाखा बना रहा था।

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि विस्फोट में जख्मी हुए तीनों किशोर वहां मजदूरी कर रहे थे। विस्फोट में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति सामन्य है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

धमाके से दहला आसपास का इलाका

पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट से गिदहां खाप टोला रकबा,श्रीपुर बंगाली कॉलोनी,गिदहां मलाही टोला,दलित बस्ती सहित आसपास के इलाके दहल उठे। जोरदार आवाज होने के बाद ग्रामीण घरों से निकल कर एक-दूसरे से धमाके के संबंध में पूछताछ करने लगे। बाद में गिदहां खाप टोला में विस्फोट होने की जानकारी मिली। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। विस्फोट में जख्मी हुए किशोर घटना स्थल पर कराह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इसके बाद जख्मी किशोरों को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया।

हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुगफली मियां वर्षों से बिना लाइसेंस के ही बाहर से बारुद मंगा कर पटाखा व बम बना रहा था। लेकिन,पुलिस इससे बेखबर थी।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

7 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

17 घंटे ago