Bihar

20 हजार का दावा..100 लोग भी नहीं जुटा पाई बीजेपी: मंच पर बैठे रहे विजय सिन्हा,सुशील मोदी और नित्यानंद राय; खाली पड़ी रहीं कुर्सियां

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी दल अपने वोट बैंक का दायरा बढ़ाने के जुटे हैं. बीजेपी भी इस मुहिम में आगे बढ़ रही है. भाजपा की तरफ से पटना के बापू सभागार में झलकारी बाई जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

दावा किया गया था कि इसमें 20 हजार लोग पहुंचेंगे. लेकिन कार्यक्रम में 500 लोग भी नहीं पहुंचे. हाल ये रहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम से गायब हो गये.

बीजेपी ने आज पटना के बापू सभागार में झलकारी बाई जयंती समारोह के मौके पर पान-तांती समाज के लोगों की रैली बुलायी थी. केंद्रीय नित्यानंद राय के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता और पान तांती बुनकर महासभा के अध्यक्ष प्रवीण दास तांती इस कार्यक्रम के मुख्य आय़ोजक थे.

प्रवीण दास तांती ने दावा किया था कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिये दिखाया जायेगा कि तांती समाज के लोगों की भी ताकत है और वे बीजेपी के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा था कि झलकारी बाई बड़ी स्वतंत्रता सेनानी थी और रानी लक्ष्मी बाई की सेनापति थी. पान तांती समाज से आऩे वाली झलकारी बाई ने ही दुर्गा दल का गठन किया था लेकिन इतिहासकार ने उनका कहीं जिक्र नहीं किया क्योंकि वे दलित महिला थीं.

20 हजार लोगों को जुटाने के दावे के साथ आयोजित हुए पान तांती बुनकर सम्मेलन में 100 लोग भी नहीं पहुंच पाये. पटना के बापू सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने का दावा करने वाले भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मिलकर ट्रैफिक रूट तक डायवर्ट करवाया गया था. लेकिन कार्यक्रम में 100 लोग भी नहीं पहुंच पाये. बापू सभागार की ज्यादातर कुर्सियां खाली थीं औऱ वे भाजपा नेताओं को मुंह चिढ़ा रही थी.

सम्राट चौधरी ने कन्नी काटी

बीजेपी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, हरि सहनी, मंगल पांडेय, नंद किशोर यादव को शामिल होना था. सम्राट चौधरी को खबर मिल चुकी थी कि बापू सभागार का क्या हाल है. लिहाजा सम्राट चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं. भाजपा के इस सम्मेलन को दिन के साढ़े 10 बजे शुरू होना था. 12 बजे भाजपा के बड़े नेताओं को वहां पहुंचना था. लेकिन डेढ़ बजे तक जब हॉल की लगभग सारी कुर्सी खाली पड़ी रही तो मीडियाकर्मी वहां से निकलने लगे. इसी दौरान नित्यानंद राय, सुशील मोदी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, हरि सहनी औऱ नंदकिशोर यादव कार्यक्रम में पहुंचे. खाली पड़े हॉल को देखकर तमाम नेता झेंप गये. लेकिन जब कार्यक्रम में आ गये थे तो वापस कैसे लौटते. जैसे तैसे भाषण का कोरम पूरा कर बीजेपी के नेता वहां से निकल गये.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

11 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

16 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

21 घंटे ago