बिहार के औरंगाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ओबरा प्रखंड के तेजपुरा के पास की यह घटना बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि मंत्री श्रवण कुमार किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है. अचानक काफिले में चल रही पुलिस की स्कॉट की गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. अनुमंडल अस्पताल दाऊदनगर में जख्मी पुलिसकर्मियों को भर्ती कराया गया. जहां से 2 पुलिसकर्मियों को रेफर कर दिया गया है.
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार किसी कार्यक्रम में शरीक होने पटना से डेहरी जा रहे थे. पटना की स्कॉट गाड़ी उनके काफिले में चल रही थी. जानकारी के अनुसार, दाऊदनगर से जब उनकी गाड़ी गुजर रही थी तो अचानक तेजपुर नहर के पास स्कॉट की गाड़ी असंतुलित हो गयी और सड़क किनारे पलट गयी. इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. काफिले में साथ चल रहे दाऊदनगर के सीओ नरेंद्र कुमार ने फौरन ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया और ग्रामीणों की मदद से जख्मी पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, जख्मी पुलिसकर्मी नालांदा पुलिस बल के जवान हैं और मंत्री श्रवण कुमार की स्कॉट ड्यूटी में थे. जख्मी जवानों में सुशील कुमार, शेख अब्दुल्ला खान, अशोक कुमार गुप्ता, जयप्रकाश कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं. जिन्हें इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. घायलों में शेख अब्दुल्ला खान और जयप्रकाश कुमार को बेहतर इलाज की आवश्यकता देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है.
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…