Bihar

चुनाव आया तो कटोरा लेकर निकले नीतीश कुमार, सुशील मोदी बोले- किसी भी हाल में नहीं मिल सकता विशेष दर्जा

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। पूर्व डिप्टी सीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि चुनाव आने वाला है तो नीतीश कटोरा लेकर निकल गए हैं। वित्त आयोग विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर चुका है। अब किसी भी राज्य को स्पेशल स्टेटस नहीं मिल सकता है।

राजधानी पटना के बापू सभागार में शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इसे संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 18 साल पहले बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली थी। बीजेपी साथ नहीं देती तो नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते। नीतीश ने नरेंद्र मोदी का विरोध किया तो जेडीयू दो सीट पर सिमट गई थी।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में 75 साल से जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की सरकार रही है। लोग गरीब हैं तो कौन जिम्मेदार है। जातीय सर्वेक्षण से कोई खुश नहीं है। कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई। आंकड़े सही नहीं है।

नीतीश सरकार द्वारा केंद्र से बिहार को विशेष राज्य के दर्जा दिलाने की मांग पर सुशील मोदी ने कहा कि वित्त आयोग ने इसे समाप्त कर दिया है। मरे हुए घोड़े को चाभुक मारा जा रहा है। जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में थी तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिहार की सात गुना अधिक मदद कर रही है। बिहार को 1 लाख 40 हजार का पैकेज दिया गया। चुनाव आ रहा है तो नीतीश कटोरा लेकर विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2024 और 2025 के चुनाव में बीजेपी की सरकार बनी तो 10 साल में बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago