Bihar

ठोक देंगे कपार में…, नालंदा में जेडीयू विधायक पर बदमाशों ने तान दी पिस्टल; जानें कैसे बची जान

बिहार में विधि व्यवस्था के सवाल पर विपक्षी दल भाजपा अक्सर नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाती रहती है। अब जदयू के एक विधायक ने खुद के ऊपर बदमाशों द्वारा पिस्टल तान देने और गाली गलौज करने की बात कही है। हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने कहा है कि जब बॉडीगार्ड एक्शन में आए तो बदमाश भाग खड़े हुए नहीं तो कुछ भी हो सकता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पांच फरार हैं।

विधायक कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनके साथ यह वारदात उस समय हुई जब वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर एक कॉलेज का निरीक्षण कर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा और विधायक वाली नेम प्लेट भी लगा है। इसके बावजूद इसके बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और उनके साथ गाली गलौज की।

विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने बताया है कि वे पटेल कॉलेज का निरीक्षण कर शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर 6 बदमाश हाथ में पिस्तौल लहराते हुए पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। बदमाश थोड़ा भी डर नहीं रहे थे। यह देखकर गाड़ी में बैठे विधायक के बॉडीगार्ड एक्शन में आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी रूकवाई और हथियार लेकर बाहर निकले। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन देखते ही सभी बदमाश फरार हो गए।

विधायक ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने हिलसा के एसडीपीओ सुमित कुमार को दी। बताया कि 6 बदमाश पिस्तौल लेकर भागे हैं। डीएसपी के आदेश पर हिलसा थाना पुलिस ने बताई गई दिशा में बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उनमें से एक बदमाश को दबोच लिया जबकि पांच फरार होने में कामयाब रहे। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया है कि इस मामले में जैसी शिकायत की जाएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

12 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

14 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

14 घंटे ago