Bihar

नवरात्र में शुरू हुई थी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग, अब किया गया रद्द, भारी हंगामे के बाद वापस लिया गया फैसला

बिहार में नवरात्र के दौरान शुरू हुए शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। कल से राज्य के सभी जिलों में शुरू हुए शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण का शिक्षक संघों ने विरोध किया था।

शिक्षक संघों की ओर से सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। शिक्षक संघों का कहना था कि यदि नवरात्र में प्रशिक्षण को लेकर जारी हुए आदेश को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक राज्यभर में सड़कों पर उतरेंगे। वहीं शिक्षकों के आवासीय ट्रेनिंग को लेकर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला था।

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट जारी कर कहा था कि शारदीय नवरात्र में शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षा विभाग प्रताड़ित कर रहा है। रक्षाबंधन में छात्र विहीन स्कूल का नजारा देखने के बाद भी बिहार सरकार हिंदुओं के त्योहारों के साथ लगातार प्रताड़ना का प्रयोग कर रही है। बिहार की जनता इसका मुकम्मल जवाब देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

6 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

11 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

15 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

16 घंटे ago