Bihar

महागठबंधन से लगता है भाजपा को डर! तेजस्वी ने कहा- बिहार में मोदी और शाह एक साल डाल लें डेरा नहीं पड़ेगा कोई फर्क

बिहार सरकार के द्वारा जारी किए गए जातीय गणना के आंकड़े पर बीजेपी को भरोसा नहीं है तो प्रधानमंत्री से कहकर देश में ही जातीय जनगणना करा लेना चाहिए। लेकिन ऐसा होने वाला है नहीं क्योंकि बीजेपी के जो प्रधानमंत्री है या फिर भारत सरकार में बैठे लोग हैं वो चाहते ही नहीं है कि देश में जातीय जनगणना हो। बिहार में सही तथ्यों के साथ जाति आधारित गणना हुई है। किसी के बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि- हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं कि कौन क्या चाहता है और क्या करेगा ? हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए काम करती है। इसलिए हम सिर्फ उसी पर ध्यान देते हैं। उन्होंने भाजपा ने सवाल करते हुए कहा कि -भाजपा इतने दिनों से सरकार में कोई एक ऐसा राज्य बता दें जहां एकसाथ लाखों पदों के लिए बहाली आई हो। हकीकत तो यही है कि अब भाजपा को भी लगता है कि बिहार के महागठबंधन का कोई मुकाबला नहीं है।

वहीं, तेजस्वी यादव ने भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच चल रहे विवाद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा – आज जो सवाल पूछ रहे हैं या जो सच बोल रहे हैं उन पर एक्शन लिया जा रहा है। भाजपा के सांसद क्या-क्या करते हैं और नहीं करते हैं हर एक राजनेता पॉलिटिशियन उनके बारे में जानता है। महुआ पढ़ी-लिखी महिला है, जिस कॉलेज से पढ़ी है उस कॉलेज में एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल होता है तो उनकी काबिलियत पर तो हम सवाल उठा ही नहीं सकते हैं, जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह पार्लियामेंट का गुस्सा निकाल रहे हैं। चरित्र हनन करना बदनाम करना यह बीजेपी का पुराना मॉडल रहा है।

उधर, सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा -आप लोगों के कयास का बाजार भी चालू रहना चाहिए, सारी बातें पहले आ जाएंगे तो आप लोग बाकी दिन क्या दिखाएगा ? सीट बंटवार को लेकर बिहार में कहीं कोई कठिनाई नहीं है। जब विधानसभा में ब ज्यादा सीट थी तब बड़े आसानी से कर लिया गया तो यहां तो 40 सीट है। दिक्कत तो वहां होगा जो लोग कूद कूद कर गए हैं या फिर जिनको ले जाया गया है वहां कौन किसको क्या करेगा आप लोगों को पहले उस पर बात करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

6 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

11 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

11 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

12 घंटे ago