Bihar

शकुनी मामा के बेटे हैं सम्राट चौधरी, लालू के सामने कोई हैसियत नहीं; बिहार बीजेपी चीफ पर भड़के तेज प्रताप

बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर कहा है कि कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने आरजेडी सुप्रीमो पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव खुद जातीय उन्माद के कैंसर हैं। अब लालू के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी पर हमला बोला है।

तेज प्रताप ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सम्राट चौधरी होते कौन हैं बोलने वाले? लालू जी के सामने सम्राट चौधरी की कोई हैसियत है? सम्राट चौधरी तो खुद शकुनी मामा के पुत्र हैं, जिन्होंने महाभारत करवाया।

दरअसल, सोमवार को लालू ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि जातिगत गणना के विरुद्ध जो भी लोग हैं वो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के खिलाफ ़हैं। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है। किसी भी प्रकार की असमानता एवं गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृत्ति के होते हैं, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते हैं। लालू ने कहा कि कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा। लालू के इसी बयान पर सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पलटवार किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जब सम्राट चौधरी ने कहा था कि बीजेपी ने लालू यादव को हरदी लगाया (मुख्यमंत्री बनाया) तो उस समय भी तेज प्रताप ने बिहार बीजेपी प्रमुख पर पलटवार किया था। तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी को लूंगी पहन कर यह काम करने की नसीहत दी है। तेज प्रताप ने कहा कि वह पहले हमारी पार्टी में थे। लेकिन, गलत कारनामों के कारण उन्हें निकाल दिया गया तो अब बीजेपी में चले गए हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी लूंगी पहनकर कुआं के पास चले जाएं और कुआं से पानी निकाल कर किसानों को पिलाने का काम करें।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

42 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

1 घंटा ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago