Bihar

इंस्टाग्राम पर 6 लाख फॉलोअर्स, मिलियन्स में व्यूज…छापेमारी हो या गश्ती, हर जगह ये महिला दारोगा बनाती है Reels, जांच के आदेश

बिहार की एक महिला दारोगा इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक को लेकर सुर्खियों में है. मुंगेर जिले के बरियारपुर थाने में तैनात दारोगा पूजा कुमारी के ड्यूटी के दौरान रील्स वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. इसके बाद मुंगेर के पुलिस कप्तान जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जांच के आदेश दिए हैं. इधर विवाद बढ़ने के बाद महिला दारोगा ने अपने सभी पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए है.

रिल्स बनाने की शौकीन पूजा कुमारी के बारे में कहा जाता है कि वह ड्यूटी से ज्यादा रील बनाने में व्यस्त रहती हैं. उनके वायरल रील इस बात की तस्दीक भी करती है.

रील को कुछ घंटे बाद ही मिलियन में व्यूज

पुलिस वर्दी में ऑफिस का काम करते वक्त या पेट्रोलिंग के दौरान वीडियो या फिर घर में, दारोगा पूजा कुमारी फिल्मी गानों पर रील बनाती थी और जब उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं तो कुछ घंटे बाद ही व्यूज मिलियन में पहुंच जाता था. बिहार की इस खूबसूरत महिला दारोगा के इंस्टाग्राम पर सात लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. दारोगा पूजा कमारी की रील पर लोगों के हजारों कमेंट भी थे जिसमें महिला दारोगा की तारीफ तो कई कमेंट में लोग इन्हें ड्यूटी पर ध्यान देने की सलाह देते नजर आए थे. अब कहा जा रहा है महिला दारोगा ने ज्यादातर रील वाले पोस्ट डिलीट कर दिए हैं.

नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड जंगल में भी रील

महिला दारोगा पर आरोप है कि वह ड्यूटी पर ऑफिस में केस फाइल पर काम करने की जगह रील बनाने में ज्यादा दिलचस्पी रखती थी. ड्यूटी के दौरान सड़क पर वाहन जाम को हटाने से ज्यादा वह वीडियो बनाने में दिलचस्पी रखती हैं. इतना ही नहीं मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड के जंगली इलाके में भी वह पुलिस जवानों को मोबाइल थमा कर रील रिकॉर्ड करवाते नजर आती थीं.

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

महिला दारोगा पर थाने में या गश्ती के दौरान रील बनाकर डालने के बाद पुलिस की गोपनीयता समाप्त करने का आरोप लग रहा है. साथ ही वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील बनाने को पुलिस नियमावली के खिलाफ बताया जा रहा है. मामले में मुंगेर एसपी ने कहा कि मामले में जांच की जाएगी. सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

9 मिनट ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago