बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां केनरा बैंक में लूटपाट की कोशिश हुई है। बैंक मैनेजर ने दिलेरी दिखाते हुए चार में से दो बदमाशों को धर दबोचा और दो अपराधी मौके से फरार हो गए। इस तरह लूट की एक बड़ी वारदात होते होते टल गई। घटना रहिका थाना क्षेत्र के कपालेश्वर स्थान स्थित केनरा बैंक की है।
दरअसल, हर दिन की तरह मंगलवार को बैंक समय से खुल गया था। बैंक खुलने के बाद ग्राहकों का आना जाना लगा हुआ था। इसी बीच चार बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और लूटपाट की कोशिश करने लगे। दो बदमाशों ने जैसे ही पिस्टल निकाला बैंक मैनेजर ने उन्हें धर दबोचा।
दो साथियों के पकड़े जाने के बाद दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और फरार हुए दोनों बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बैंक मैनेजर की दिलेरी जिले में चर्चा का विषय बन गई है और लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…