Bihar

जातीय गणना में हेराफेरी के खिलाफ राजभवन मार्च करेगी RLJD, कुशवाहा बोले- सरकार ने जारी किए हैं जाली आंकड़े

बिहार में जातीय गणना का रिपोर्ट जारी कर दिए जाने के बाद सियासत लगातार तेज होती जा रही है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी ने चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुशवाहा शुरू से ही रिपोर्ट के आंकड़ों पर उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके घर पर कोई कर्मी नहीं पहुंचे। कई जातियों की आबादी गलत होने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी और लोजपा भी इस पर सवाल उठा रही है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि राज्य सरकार से जातीय गणना की विसंगतियों को दूर करना बहुत जरूरी है। पंचायत परिषद स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि जातीय गणना के वर्तमान आंकड़ो की विसंगतियों को लेकर उनकी पार्टी सड़कों पर उतर कर आवाज उठाएगी। अगर अभी इन आंकड़ों को ठीक नहीं किया गया तो अगले 100 साल तक परेशानी पैदा करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के छोटे भाई के तौर पर पार्टी में काम कर चुके उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने आनन-फानन में जातीय गणना के आंकड़े को जारी कर दिया ताकि यह शान से कह सकें कि बिहार यह काम करने वाला पहला राज्य है। लेकिन ये आंकड़े जाली और फर्जी हैं। इस रिपोर्ट को घर में बैठकर तैयार किया गया है। इसे हम नहीं मानेंगे क्योंकि किसी ने मेरी जातीय गणना की ही नहीं। उन्हों ने पूछा कि जब मुझसे किसी ने पूछा ही नहीं तो जनता दल यू ने मेरा डेटा कैसे बता दिया। इससे जाहिर होता है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।

उन्होनें कहा जातीय गणना की विसंगतियों के खिलाफ 11 अक्टूबर को सभी जिलों के जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। पार्टी इससे आगे की तैयारी भी कर चुकी है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आने वाले 14 अक्टूबर को पार्टी की ओर से राजभवन मार्च का आयोजन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

लड़की से छेड़खानी मामले पर प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, समस्तीपुर पहुंचने पर बोले- “पुलिसिंग सुधरे बिना अपराध पर लगाम संभव नहीं”

समस्तीपुर : बिहार में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बढ़ते अपराध को लेकर समस्तीपुर पहुंचे…

41 मिनट ago

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

8 घंटे ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

20 घंटे ago