Bihar

हाथ में रिवाल्‍वर लेकर अस्‍पताल पहुंचे JDU विधायक गोपाल मंडल, DSP को दे चुके हैं गंगा में फेंकने की धमकी

जदयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मंगलवार की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए। पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था।

इस दौरान हाथ में रिवाल्वर देख विधायक के कारनामे नहीं जानने वाले सकते में आ गए थे। पूछने पर विधायक ने लोकल भाषा में कहा कि हाथ म लै के नै चलबै त भीतरी म लै के चलबै। इसका मतलब था कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे।

पहले चोर-बदमाश थे जान के दुश्‍मन, अब नेता

फिर लोकल भाषा में बोलने लगे कि पैन्हैं चोर-बदमाश लगलो रहै छलै, आब राजनीतिक लोग लागलो छै, कि गोपाल मंडल एमपी नै बनै। जौने नेता नै चाहे छै कि हमैं एमपी नै बनियै वैं लागलो नी छै। यै लेली हाथों म रिवाल्वर रहतै तब नी जरा हिन्नै-हुन्नै होलै कि दैइये देबै।

विधायक का कहना था कि पहले उनके पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे कि जान ले लें। अब जब से एमपी बनने की तैयारी में हैं, राजनीतिज्ञ लोग लगे हुए हैं कि यह जिंदा रहेगा तो एमपी बन जाएगा। इसलिए हाथ में रिवाल्वर रखते हैं, जरा भी इधर-उधर हुआ कि बिना देर किए ठोंक देंगे।

विधायक गोपाल मंडल निश्चिंत भाव से कहते हैं कि हमारी आबादी अधिक है तो एमपी तो बनेंगे ही न। गाड़ी से पोती के साथ अस्पताल आए, सिटी स्कैन कराया। सब ठीक था, लौट रहे हैं। कहीं कोई विवाद नहीं। हमारा यही स्टाइल है, हमारे लोग, हमारे वोटर हमारे हुरमुठ अदा के दीवाने हैं। हम भी उनके लिए दिन-रात कभी भी, कहीं भी किसी से टकराने के लिए तैयार रहते हैं।

DSP को दी गंगा में फेंकने की धमकी

विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। हालांकि, हर विवाद पर बड़ी ही साफगोई से अपनी बात भी रखते हैं। कभी गोपालपुर से आए मरीज के उपचार में देरी पर एक डाक्टर को एके-47 से भून देने की धमकी तो कभी डीएसपी मुख्यालय को इलाके के युवक की बेरहमी से पिटाई करने पर गंगा में फेंक देने की धमकी दे चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

12 घंटे ago