Bihar

बिहार: प्याज लेने के लिए लगी है कतार, अगर आपको भी चाहिए 25 रुपये किलो तो यहां चले जाईये

प्याज की बढ़ती कीमतें लोगों के आंसू निकाल रही है. नवरात्र खत्म होने के बाद प्याज की बढ़ी हुई कीमत से हाहाकार मचा हुआ है. जिससे राजधानी पटना का बाजार भी अछूता नहीं है. अब आम लोग को परेशानियों को राहत देने के लिए पटना बिस्कोमान टॉवर ने 25 रुपये किलो प्याज बेच रहा है. प्याज लेने के लिए लोगों की सुबह से ही लंबी-लंबी कतार लगी है. देर शाम तक लोग जमकर प्याज की खरीदारी कर रहे हैं. राजधानी में प्याज 60 से 80 किलो बिक रहा है. जिसका नतीजा है कि कई लोग प्याज खरीदना छोड़ दिए हैं.

बिस्कोमान टॉवर में 25 रुपये किलो मिल रहा प्याज :

बिस्कोमान टावर में प्याज बेच रहे श्रवण चौधरी ने बताया कि प्याज लेने के लिए सुबह 8 बजे से ही यहां पर लंबी-लंबी का कतारें लग रही हैं. शाम 6 बजे बजे तक प्याज लोगों को 25 रुपये किलो प्याज मिल रहा है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को 1 दिन में 2 किलो प्याज ही दिया जा रहा है. कई लोग 5 किलो भी मांगते हैं, लेकिन एक दिन में 5 किलो देने का प्रावधान नहीं है.

“मार्केट में 60 से 70 रुपये किलो प्याज बिक रहा है. यहां 25 रुपये किलो बिक रहा है. जिसके लिए यहां पर 2 घंटे से लाइन में लगे हुए हैं. ढाई किलो प्याज लेकर जाएंगे, क्योंकि प्याज के बिना सब्जी में टेस्ट नहीं आता है. मार्केट से लेना मुश्किल हो रहा है. इसलिए थोड़ा समय लगेगा, लेकिन प्याज लेकर ही जाएंगे.”गृहणी

” जब कोई सामान के मूल्य में वृद्धि होती है तो सस्ते दर पर लोगों को मुहैया करने का काम करते हैं. प्याज की कीमत 70 रुपये से ऊपर हो गई है तो 25 रुपये किलो प्याज दे रहे हैं. जब तक प्याज का दाम महंगा रहेगा तब तक बिस्कोमान टावर में 25 रुपये किलो प्याज लोगों को दिया जाएगा. प्रतिदिन कई क्विंटल प्याज निकल रहा है.”श्रवण चौधरी

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

21 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

1 घंटा ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago