Bihar

पटना में पुलिस चौकी में लगी भीषण आग, रायफल व गोलियां जलकर नष्ट; किसी के हताहत होने ही सूचना नहीं

पटना में दानपुर थाना के सगुना मोड़ स्थित पुलिस चौकी में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. अचानक लगी इस आग की वजह से चौकी के अंदर मौजूद जवानों में आपाधापी मच गई. सभी जवान जान बचाकर बाहर निकले और आग पर काबू करने की कोशिश में जुट गए. इसके बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल आग लगने की सूचना दी गई. इसके बाद अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. लेकिन, तब तक पूरी चौकी जलकर राख हो गई. इस दौरान आसपास के ट्रैफिक को रोक दिया गया था. वहीं आग लगने की घटना के बाद यहां हड़कंप की स्थिति बनी रही

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

पुलिस चौकी में अचानक यह आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि सिर्फ 20 मिनट में पूरी चौकी जल कर खाक हो गई. आग लगने के बाद आसपास लोगों ई भीड़ इकट्ठा हो गई. दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में पुलिस चौकी के अंदर रखी बंदूकें और कारतूस भी जलकर खाक हो गए. इस अगलगी में कुल कितनी क्षति हुई है इसका आकलन किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

59 मिनट ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

5 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

7 घंटे ago