Bihar

बिहार: दारू लदी लग्जगी कार को खदेड़ रही पुलिस जीप गड्ढे में गिरी, दारोगा समेत पांच गंभीर रूप से जख्मी

बिहार के छपरा में अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस की गाड़ी नहर में जा गिरी है. इसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है. छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस गाड़ी के नहर में गिरने की सूचना है. गश्ती के दौरान पुलिस वाहन नहर में जा गिरी. लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी इस कारण घायल हो गए है. मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया के समीप खड़ी मांझी थाना की गश्ती वाहन ने सामने से भाग रहे संदिग्ध वाहन को खदेड़ा. इसी क्रम में बरेजा के समीप अनियंत्रित होकर गश्ती वाहन गहरे खड्डे में जा गिरी.

उक्त दुर्घटना में मांझी थाने में पदस्थापित एसआई बीरेन्द्र राम, चालक डीएपी कौशल कुमार, सिपाही नीतू कुमारी , सिपाही बन्दना कुमारी तथा सिपाही रूपम कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गए है. मांझी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

हालांकि, जिस संदिग्ध गाड़ी का पीछा करने के दौरान यह घटना हुई है उस गाड़ी को भी दाउदपुर थाना की पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसमे शराब होने की सूचना मिल रही है.

नहर में पुलिस की गाड़ी गिरने से हुआ हादसा

छपरा में अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस की गाड़ी नहर में गिरने से हादसा हो गया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है. इनका अस्पताल में इलाज जारी है. मांझी थाना पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. वहीं, जिन अपराधियों को पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही थी. उन्हें हाउदपुर थाना की पुलिस ने पकड़ लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

7 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

8 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

8 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

11 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

16 घंटे ago