Bihar

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म; 14 एजेंडों पर लगी मुहर

मंगलवार को पटना सचिवालय में बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गयी जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए। कैबिनेट मीटिंग में गृह विभाग, सहकारिता विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े विकास के कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगा दी गई।

कैबिनेट की मीटिंग में पैक्स व्यापार मंडल और सहकारी संस्थाओं को सीएमआर चावल की आपूर्ति के आधार पर पूर्व से देय प्रबंधकीय अनुदान राशि को खरीफ विपणन मौसम 2022-2023 से 10 रुपए क्विंटल से बढ़ाकर प्रोत्साहन स्वरूप 30 जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर 30 रुपए, प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक 25 रुपए इसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रबंधकीय अनुदान की राशि स्वीकृति का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

इसके अलावे जेलों में बंद मानसिक बीमार कैदियों को विशेष चिकित्सा सुविधा देने के लिए आठ केंद्रीय कराओ में मनोचिकित्सक के 8 पद सृजन को पास कर दिया गया।

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्विद्यालय के प्रथम परिनियम को स्वीकृति दी गयी है। कैबिनेट बैठक में जल संसाधन विभाग के सात सिंचाई अंचल पदाधिकारी का बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि के पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन की स्वीकृति दी गई।

सरकार द्वारा राज्य के मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक सिविल विमानन निदेशालय के.शिव प्रकाश को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके रियारमेंट की तिथि 31 अक्टूबर 2023 के बाद इस पद पर संविदा के आधार पर अगले 1 वर्ष या नियमित पदस्थापन नियोजन होने तक नियोजन करने को मंजूरी दी गई। बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन को मंजूरी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

24 घंटे ago