Bihar

बिहार: बेटी के रूम का दरवाजा तोड़ दाखिल हुए पिता, अंदर का नजारा देख रह गए सन्न; एकसाथ मिला प्रेमी जोड़े का शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में बंद कमरे से युवक और युवती का शव पंखे से झूलते हुए पाए गए। घटना पारू थाना क्षेत्र के कसबा गांव की है। दोनों के शव एक ही रस्सी से लटक रहे थे। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा है कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसडीपीओ ने इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

युवती के पिता नवल राय गांव के चौक पर चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं। दोनों उनके ही घर में एक कमरे में लटके हुए थे। युवक की पहचान मो आशिक के रूप में हुई है। सुबह चार बजे नवल राय अपनी दुकान पर चले गए थे। इधर एक कमरे का दरबाजा देर तक नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। काफी खटखटाने पर दरबाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। स्थानीयलोगों ने पारू थाना पुलिस को सूचना दी। सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो भारी भीड़ जमा थी।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से कई साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। कांड की फॉरेंसिक जांच कराने की बात कही जा रही है। युवती बीता रात दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों इंटर में पढ़ते थे। एक कोचिंग में भी साथ पढ़ते थे। दोनों का घर भी आस पास ही है। इन हालातों में इस केस को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इलाके के लोगों को इसकी तनिक भी भनक नहीं थी। पिता नवल राय के बारे में कहा जा रहा है कि बहुत सीधा आदमी है। मृत युवती उनकी चौथी बेटी थी। तीन की शादी पहले हो चुकी है।

घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा है कसबा गांव के मो आशिक और गौरी नामकी लड़की की डेड बॉडी कमरे से बरामद किए गए हैं। गले पर काले निशान हैं। पहली नजर में यह आत्महत्या का केस लगता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago