Bihar

BPSC शिक्षक नियुक्ति में लैंड फॉर जॉब जैसा घोटाला, जीतनराम मांझी का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप

बिहार में 1.70 लाख पदों पर हुई बीपीएससी शिक्षक बहाली में धांधली के आरोप लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार पर बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति में रेलवे के लैंड फॉर जॉब की तरह घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) सुप्रीमो मांझी ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में आरक्षण की अनदेखी कर ‘मनी फॉर जॉब’ स्कीम के तहत अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियां बांटी गई हैं।

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मंगलवार को ट्वीट कर नीतीश सरकार की बीपीएससी शिक्षक बहाली में घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि BPSC शिक्षक नियुक्ति मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है। आरक्षण की अनदेखी कर यह नियुक्ति रेलवे के “लैंड फॉर जॉब” के तर्ज पर “मनी फॉर जॉब” स्कीम के तहत की गई है। “पैसा दो सरकारी नौकरी लो” घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है।

एक तरफ नीतीश-तेजस्वी की सरकार अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक बहाली को लेकर वाहवाही लूटने में लगी है। दूसरी तरफ विपक्ष ने घोटाले का आरोप लगाकर बिहार का सियासी पारा गर्मा दिया है। बता दें कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी, पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत अन्य आरोपी हैं। सीबीआई इसकी जांच कर रही है। आरोप हैं कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में जमीन के बदले नौकरियां बांटी गई थीं।

स्कूल से गायब 20 लाख बच्चों का कटा नाम, केके पाठक के आदेश पर एक्शन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षकों के करीब 1.70 लाख पदों पर भर्ती की है। भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इस परीक्षा में केवल 1.22 लाख अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं। बचे हुए पदों को आगामी भर्ती में जोड़ा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। अगले महीने उन्हें ज्वॉइनिंग दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। बिहार सरकार ने इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

53 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago