Bihar

बिहार के इन चार शहरों में ‘पटाखों’ पर पूरी तरह से प्रतिबंध, दिवाली और छठ पर नहीं कर पाएंगे धमाके

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए दीपावली एवं छठ के दौरान पटना, गया, मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य के बाकी हिस्सों में ग्रीन पटाखा फोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है।

पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डीके शुक्ला का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का पालन करते हुए इन शहरों में पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य के कई शहरों में प्रदूषण की स्थिति पहले से ही खराब है।

ऐसे में पटना, मुजफ्फरपुर, गया एवं हाजीपुर में पटाखा फोड़ना मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। पटाखों में आजकल विभिन्न रासायनिक तत्वों का उपयोग किया जा रहा है। कई पटाखों में रंगीन प्रकाश के लिए भारी धातुओं का उपयोग किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। डॉ.शुक्ला ने कहा कि राज्य के अन्य शहरों में ग्रीन पटाखा फोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है।

पटना समेत चार शहरों में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

बता दें कि ठंड के मौसम के दस्तक के साथ ही बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यहां AQI 129 के पार पहुंच गया है। पटना के अलावा हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसलिए एहतियातन सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

पटना में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए दो शिफ्टों में पानी का छिड़काव

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम एंटी स्मोग गन और स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव शुक्रवार से दो पालियों में शुरू करा दिया है। 25 मशीनों (वाहनों) से छिड़काव किया जा रहा है। इनमें 12 एंटी स्मोग गन और 13 वाटर स्प्रिंकलर मशीन लगाई गई है। सभी अंचलों में मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसके माध्यम से प्रतिदिन सड़कों की धुलाई होगी।

बिहार राज्य नियंत्रण प्रदूषण पर्षद द्वारा गुरुवार को वायु प्रदूषण की स्थिति पर रिपोर्ट जारी होने के नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दो शिफ्टों में सुबह एवं शाम में चार-चार घंटे के लिए मशीनों को विशेष रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। नगर आयुक्त के निर्देश मिलते ही दो पालियों में पानी का छिड़काव शुरू हो गया। मौसम बदलने के साथ वायु में धूलकण की मात्रा बढ़ गई है।

शहर के प्रमुख सड़क नेहरू पथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, पटना सिटी, राजेद्र नगर सहित कई सड़कों एवं गलियों में एंटी स्मोग गन चलाया जाएगा। पटना में सबसे अधिक धूलकण के कारण वायु प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है।

विशेष रूप से सड़क किनारे लगे पेड़ पौधों पर छिड़काव नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सड़कों के साथ ऐसी जगहों पर विशेष रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है जहां हरियाली है। नेहरू पथ, ईको पार्क, मरीन ड्राइव आदि के हरियाली वाले क्षेत्रों में जल का छिड़काव किया जा रहा। सड़क के किनारे लगे पेड़ पौधों पर विशेष रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 मिनट ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

12 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

12 घंटे ago