Bihar

बिहार: किराना दुकान से बिस्किट और कुरकुरे चोरी के आरोप में 4 नाबालिग बच्चों की पिटाई, घंटों खंभे में बांध कर रखा

बिहार के बेगूसराय जिले में भीड़ का अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहां किराना दुकान से बिस्किट और कुरकुरे चोरी का आरोप लगाकर चार नाबालिग बच्चों को न सिर्फ पीटा गया बल्कि चारों को खंभे में बांध कर घंटों रखा गया. यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में 28 अक्टूबर को हुई है .इस दौरान दर्जनों लोगों की भीड़ तमाशाबीन बन सब कुछ देखती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की.

घटना का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

इस बीच, किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब वायरल हो रहा है. इस विडियो में देखा जा सकता है कि चार नाबालिगों को खम्भे में बांध कर रखा गया है. जिसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दुकानदार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है.

बच्चों की पिटाई के बाद रस्सी से खंभे में बांधा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह चार स्थानीय बच्चों पर आरोप है कि एक किराना दुकान में घुसकर खाने के सामान विसकुट व कुरकुरे की चोरी कर लिया था. इसी दौरान किसी ने चारों को चोरी करते पकड़ लिया. कुछ लोगों के द्वारा उन सबकी पिटाई भी गई और चारों नाबालिगों को रस्सी से एक ही खंभे में बांध दिया गया.

दुकानदार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: एसपी

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला वीरपुर पुलिस के संज्ञान में है. जांच में पाया गया है कि दुकान वाले के यहां कुछ बच्चे लगातार चोरी कर रहे थे. जिन्हें उसने रंगे हाथ पकड़ा. इसके बाद यह पता चला है कि दुकानदार ने बच्चों को बांधकर पीटा जो बहुत ही गलत बात है बच्चों के परिजनों से संपर्क किया है और लिखित आवेदन मांगा है ताकि कानूनी कार्रवाई की जाए. लेकिन बच्चों के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. हमने वीरपुर थाना को आदेश दिया है कि परिजनों से दोबारा संपर्क कर जो भी दुकानदार है गलत और गंभीर अपराध किया है उसे पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि बच्चों के मामले में हर व्यक्ति को संवेदनशील रहना है. बच्चों के साथ इस तरह का कार्रवाई करना गंभीर अपराध है इस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

1 घंटा ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

6 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

22 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

23 घंटे ago