Bihar

हसनपुर विधायक तेज प्रताप बोले- पब्लिक डिमांड पर छपरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकता हूं, लालू इस सीट से 4 बार रह चुके हैं सांसद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव छपरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

तेज प्रताप रविवार को छपरा में भरत मिलाप समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनता के डिमांड पर छपरा लोकसभा से भी चुनाव लड़ सकते हैं। अभी उनका लक्ष्य 2024 एवं 2025 के चुनाव में राजद गठबंधन को जि‍ताना है।

उन्‍होंने कहा,- जनता की डिमांड पर अवश्य ही चुनाव लड़ूंगा। मैं अभी मंत्री हूं। चुनावी समय आएगा तो जरूर फाइट किया जाएगा। पब्लिक की डिमांड को सभी नेताओं को मानना पड़ता है।

इसके पहले उन्होंने भरत मिलाप के मंच से अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग अपने जीवन में ऐसा काम करें कि सदियों तक उन्हें लोग याद करें। उन्होंने अपने अंदर के राम को जगाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर सभी लोगों को जूता-चप्पल खोल कर आने की अपील की।

राबड़ी देवी और चंंद्रिका राय इस सीट से हारे

उल्लेखनीय हो कि सारण जिला पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का कर्म क्षेत्र रहा है। यहां से लालू प्रसाद यादव चार बार सांसद रह चुके हैं। 2024 में यहां से लालू परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में खूब हो रही है।

इसी बीच तेज प्रताप यादव का जनता की डिमांड पर चुनाव लड़ने का बयान इस बात को और पुख्ता करता है कि सारण लोकसभा क्षेत्र से इस बार लालू परिवार का ही कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतरेगा।

बताते चलें कि वर्ष 2014 में राबड़ी देवी यहां से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से चुनाव हार गईं थीं। 2019 में लालू यादव ने अपने समधी चंद्रिका राय पर विश्वास जताया, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

2024 के चुनाव में राजद की तरफ से उम्मीदवारी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच लालू प्रसाद यादव के पिछले दिनों अचानक छपरा आना एवं उसके एक सप्ताह के अंदर तेज प्रताप यादव के भी छपरा आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago