Bihar

नीतीश और तेजस्वी की ‘कृपा’ से बिहार में टीचर बनी यूपी के BJP प्रवक्ता की बेटी, आरजेडी का पोस्ट

बिहार में हाल ही में बीपीएससी शिक्षक बहाली को लेकर राजनीति तेज है। इस बीच खबर है कि यूपी के बीजेपी प्रवक्ता एसएन सिंह की बेटी ने भी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की और अब वह बिहार में टीचर बन गई हैं। एसएन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी तो लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी। आरजेडी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कृपा से यूपी के बीजेपी प्रवक्ता की बेटी को बिहार में नौकरी मिली है।

उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता एसएन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बेटी के फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि मां वैष्णो देवी की कृपा से छोटी बेटी शिखा सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित स्कूल शिक्षक के पद पर हुआ है।

आरजेडी के आधिकारिक हैंडल से एसएन सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी गई। आरजेडी ने लिखा, “हे! यूपी BJP के प्रवक्ता, आपकी बेटी का बिहार में निष्पक्ष चयन समतामूलक राजनीति व समावेशी विकास की पर्याय न्यायप्रिय समाजवादी सरकार के रहनुमा नीतीश कुमार एवं नौकरी-रोजगार के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श बनाने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उच्च सोच और कृपा से हुआ है।

बता दें कि बिहार में पिछले दिनों शिक्षकों के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई। हाल ही में इसका रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें 1.22 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। इससे पहले नीतीश सरकार ने शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव करके दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए भी इस बहाली का रास्ता खोला था। जिसके बाद बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्य यूपी, एमपी एवं झारखंड के उम्मीदवारों ने बीपीएससी शिक्षक बहाली में हिस्सा लिया और उनमें से कई पास भी हुए। फिलहाल चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago