Bihar

दिन में छूट रहे पसीने तो रात में हल्की सिरहन, बिहार में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड

बिहार में अभी दो तरीके का मौसम चल रहा है, जिससे लोग कंफ्यूज हो गए हैं। दिन में चमक रही धूप से लोगों के हल्के पसीने छूट रहे हैं तो वहीं रात में पड़ रही ओस घर से बाहर निकले लोगों को हल्की सिहरन का अहसास करा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अभी अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पटना सहित राज्य भर में तापमान के उतार-चढ़ाव से लोग कभी उमस तो कभी ठंड का अनुभव कर रहे हैं। इसका सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

पटना का न्यूनतम तापमान बुधवार को 21.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम का यह मिजाज राज्य भर में 5-6 तक बना रहेगा। अगले हफ्ते से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

मौसम पर दोनों चक्रवातों का कोई प्रभाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात का सूबे के मौसम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात अब कमजोर हो रहा है और इसकी दिशा भी ऐसी है जिससे सूबे के मौसम पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, इसके प्रभाव से मंगलवार को बांका एवं आसपास के एक-दो जिलों में आंशिक बादलों की आवाजाही हुई थी।

मौसमविदों ने बताया कि बादलों की आंशिक आवाजाही से ही बुधवार को राज्य के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से चढ़ा था। पछुआ का प्रभाव बनने से फिर से इसमें मामूली कमी संभावित है।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

7 मिनट ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

20 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

9 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

10 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

10 घंटे ago