बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर हो रहे हंगामे के बीच नीतीश सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी कर ली है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को दो नवंबर को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनमें से 25,000 शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र सौपेंगे। शेष शिक्षकों को उनके काउंसिलिंग वाले जिले में ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस संबंध में सभी डीएम को दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने हाथों से जिले के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपें।
प्रमंडल मुख्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त से नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो नवंबर को दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे। इसलिए यहां नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों को दो बजे तक पहुंच जाने के लिए कहा गया है। गांधी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम से जिले भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। केके पाठक ने निर्देश दिया है कि गांधी मैदान में मुख्यमंत्री जैसे ही नियुक्ति पत्र सौपेंगे, उसके तुरंत बाद ही जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्य शुरू हो जाएगा।
दूसरे राज्यों के 14 हजार अभ्यर्थी चयनित
बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा के जरिए कुल 1.20 लाख टीचरों का चयन हुआ है। इनमें से 12 फीसदी यानी लगभग 14 हजार अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं। ये सभी प्राथमिक शिक्षक के रूप में अनारक्षित वर्ग में चयनित हुए हैं। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं, झारखंड, हरियाणा आदि राज्यों के अभ्यर्थी भी नियुक्त हुए हैं।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक बनने के लिए एसटीईटी (माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना जरूरी था, जिसका आयोजन सिर्फ बिहार में ही होता है। इस कारण 9वीं से 12 वीं में दूसरे राज्यों के शिक्षक चयनित नहीं हुए हैं। प्राथमिक शिक्षक के रूप में कुल 72 हजार चयनित हुए हैं, इनमें 14 हजार दूसरे राज्यों के हैं। मालूम हो कि अनारक्षित वर्ग में राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक नियुक्ति में आवेदन देने की छूट दी गई थी।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…