Bihar

बिहार दारोगा के 1275 पदों के लिए आवेदन आज से, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी), गृह विभाग की आरक्षी शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के एक हजार 275 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से स्वीकार करेगा।

इसके लिए लिंक वेबसाइट (www.bpssc.bih.nic.in) पर अपलोड कर दी गई है। एक अगस्त, 2023 तक स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पांच नवंबर से आवेदन के लिए लिंक उपलब्ध होगा।

यहां करें संपर्क

आयोग के अध्यक्ष केएस द्विवेदी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर व ईमेल जारी किया गया है। किसी तरह की दुविधा व परेशानी में अभ्यर्थी कार्यालय अवधि में हेल्पलाइन नंबर (7209221115, 7209521115, 8235681116 व 8235841116) तथा ईमेल आइडी helpdesk.bpssc@gmail.com से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहला दो चरण लिखित परीक्षा तथा तीसरा शारीरिक दक्षता जांच से संबंधित होगा। शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में कुल रिक्ति के पांच गुना अभ्यर्थी शामिल होंगे।

लिखित प्रतियोगिता से जुड़ी अहम बात

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहली परीक्षा में दो-दो अंकों के 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। इसके लिए समय सिर्फ दो घंटे मिलेंगे। इसमें सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है।

प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थी आरक्षणवार मुख्य परीक्षा की अहर्ता प्राप्त करेंगे।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों चरणों की परीक्षा में गलत जवाब देने पर 0.2 अंक काट लिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होंगी, एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

1 घंटा ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

10 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

11 घंटे ago