Samastipur

समस्तीपुर: बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, ईलाज के दौरान हुई मौत

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग को बेरहमी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद पर परीजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना के हरिश्चंद्र प्रसाद सिंह (75) के रूप में की गयी है। पुलिस में शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों के घर मातम का माहौल पसरा हुआ है। घटना के संबंध में बुजुर्ग की पत्नी पूर्णिमा देवी ने बताया कि बुधवार की शाम उनके पति बैंक से रुपए लेकर दरवाजे पर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही दो लोग पहुंचे और उनसे जबरन रुपया ले लिया, जब रुपया मांगा गया तो वह नही दिया। इसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद उन लोगों ने बेरहमी से बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर गए। उसके बाद भी उसकी पिटाई करने से बाज नहीं आया।

घटना की सूचना पर जब तक परिजन पहुंचे तब तक सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। इसके बाद परिजनों ने बेहोशी हालत में बुजुर्ग को विद्यापतिनगर पीएचसी में ले गए। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर विद्यापति नगर पुलिस गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग के सबको जब्त कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। विद्यापतिनगर थाना के शंभू कुमार सिह ने बताया कि मारपीट किए जाने के कारण बुजुर्ग की मौत होने की बात कही गयी है। घटना की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago