Bihar

पटना में बालू के अवैध खनन के लिए गरजीं बंदूकें, 6 पोकलेन मशीन में बदमाशों ने लगाई आग

पटना के बिहटा में एक बार फिर बालू के अवैध खनन को लेकर दो बालू माफियां के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस हादसे में नदी से बालू निकालने वाले आधा दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन को बालू माफियाओं ने आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पटना के आईजी पूरे दल बल के साथ बालू घाट पहुंचे और पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरू करती है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात बालू के अवैध खनन और आपसी वर्चस्व को लेकर मनोहर राय और अनिल राय के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन मे आग लगा दी

ग्रामीणों का कहना है कि दो गुटों के बीच बालू के अवैध खनन को लेकर आए दिन गोलीबारी हुआ करती है। सोमवार को भी इन दोनों के बीच लगभग 100 से अधिक राउंड गोलियां चली। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बीच दोनों गुटों ने मिलकर आधा दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन मे आग लगा दी। जिससे मशीन जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पटना के आईजी नवीन चंद्र झा, सीटीएसपी पश्चिम राजेश कुमार, दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी बिहटा थाना के पदाधिकारी और भोजपुर जिला के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

गोलीबारी और पोकलेन मशीन जलाने की सूचना मिली है

आईजी ने बताया कि पटना, आरा और सारण तीनों जिला के पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक की गई है। उन्होंने बालू माफियां के बीच हो रही गोलीबारी को किस तरह रोका जाए। गोलीबारी वाली जगह पर पुलिस बल की तैनाती कैसे किया जाए। इसे लेकर उन्होंने पुलिस पदाधिकारी के साथ एक रणनीति बनाई है। उन्होंने बताया कि बालू घाट तक पहुंचने में रास्ते को लेकर कुछ परेशानियां होती रही है। जिसके कारण पुलिस बालू माफियाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में पीछे जाती है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में बालू घाट पर फोर्स की बहाली, गश्ती बढ़ाना, आए दिन हो रही घटनाओं को रोकना उनका मुख्य मकसद है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोलीबारी की सूचना और पोकलेन मशीन जलाने की सूचना पुलिस को मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago