बिहार में दशहरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य के प्रमुख शहरों में धूमधाम से रावण दहन हो रहा है। राजधानी पटना में भी रावण का दहन हो गया है। यहां लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
बता दें कि गांधी मैदान में 70 फीट का रावण लगाया गया था। सबसे पहले कुंभकरण, मेघनाद और फिर लंका का दहन हुआ। इसके बाद रावण का दहन किया गया। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया था।
गांधी मैदान के रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उनके साथ लालू प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
इस वर्ष गांधी मैदान में रावण का पुतला खड़ा करने के लिए सीमेंट का स्थाई फाउंडेशन बनाया गया है. ताकि वर्षा होने की स्थिति में भी पुतला झुके नहीं। कई बार दशहरा के समय वर्षा होने पर पुतला खड़ा करना काफी मुश्किल हो जाता है।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…