Bihar

आपसे अच्छे तो बड़े भाई थे, शिक्षक भर्ती पर जीतन राम मांझी को क्यों याद आए लालू यादव

बिहार में बीपीएससी शिक्षक बहाली में धांधली के आरोप लगाते हुए विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। अब पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गया जिले में नीतीश दूसरे राज्यों से इंपोर्ट करके शिक्षक लाए गए हैं। उन्हें यहां बिहारी अभ्यर्थी ही नहीं मिले। HAM सुप्रीमो मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छे तो उनके बड़े भाई (लालू यादव) थे। जिन्होंने जमीन लेकर ही सही लेकिन नौकरी तो बिहारियों को दी।

जीतनराम मांझी ने मंगलवार को ट्वीट कर बीपीएससी शिक्षक बहाली को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। मांझी ने एक बार फिर डोमिसाइल नीति हटाने के सरकार के फैसले को गलत ठहराया। साथ ही सरकारी नौकरियां पैसे लेकर बेचने के आरोप लगाए। HAM सुप्रीमो ने कहा कि दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले गया जिले के फतेहपुर में नीतीश सरकार को बिहारी अभ्यर्थी ही नहीं मिले। इसलिए यहां के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक इंपोर्ट करके लाए गए हैं।

मांझी ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना ही उनपर तंज कसा। उन्होंने कहा, “आपसे अच्छे तो बडे भाई थे, जमीन लेकर ही सही पर नौकरी तो बिहारियों को दी,आप भी नौकरी यहीं के लोगों को बेच देते। इससे पहले मांझी ने रेलवे में लैंड फॉर जॉब की तर्ज पर बीपीएससी शिक्षक बहाली में मनी फॉर जॉब घोटाला होने के आरोप लगाए थे।

बता दें कि बीपीएससी शिक्षक बहाली में चयनित अभ्यर्थियों को दो नवंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पटना के गांधी मैदान में इस समारोह की शुरुआत करेंगे। बीपीएससी शिक्षक भर्ती के जरिए लगभग सवा लाख अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें से करीब 12 फीसदी बाहरी यानी दूसरे राज्यों के हैं। शिक्षक बहाली से डोमिसाइल नीति इसी साल हटाई गई थी, जिसके बाद दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी बिहार में शिक्षक बनने का मौका मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago