एम्स पटना में पीजी के एक छात्र ने हास्टल का कमरा बंद कर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की देर रात साक्ष्य जुटाने पहुंची फॉरेंसिक जांच टीम को उसके कमरे से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने एक युवती के बारे में लिखा है कि वह मुझे छोड़कर चली गई, अब जीकर क्या करेंगे।
एनेस्थीसिया से कर रहा था पीजी
छात्र हरियाणा का गुरुग्राम निवासी नीलेश कुमार था। वह एनेस्थीसिया में पीजी कर रहा था। आशंका है कि मरीजों को बेहोश करने में काम आने वाली दवा का अत्यधिक सेवन कर उसने खुदकुशी कर ली।
इससे पहले एम्स प्रशासन ने पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में छात्र का शव मिलने की जानकारी फुलवारीशरीफ थाने को दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस दौरान एम्स के निदेशक सहित कई अधिकारियों की उपस्थिति में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए पीएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सहपाठियों ने बताया कि नीलेश ने गुरुवार की रात अस्पताल में ड्यूटी की थी। शुक्रवार को भी उसका नाइट शिफ्ट था, लेकिन वह देर रात तक नहीं पहुंचा तो सहपाठियों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया।
दरवाजा अंदर से बंद था
कॉल रिसीव नहीं करने पर सहपाठी उसके पीजी हास्टल के कमरे तक पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला।
दरवाजा तोड़ा गया तो नीलेश बिस्तर पर अचेत पड़ा था। सहपाठी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…