Bihar

लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, मुंबई बैठक के बाद राबड़ी आवास पर क्या चर्चा हुई!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अचानक आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंच गए। पटना स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि एक दिन पहले ही मुंबई में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। इसमें लालू और नीतीश भी गए थे। मुंबई से लौटने के बाद फिर से दोनों नेताओं की बैठक से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई में इंडिया की बैठक में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार शाम को पटना लौटे। लालू यादव एवं तेजस्वी भी शाम में ही पटना वापस आ गए। सीएम नीतीश ने शनिवार सुबह एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद अपने घर लौटते समय वे सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए। वहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात की। सीएम नीतीश कुछ देर वहीं रुके। इसके बाद वहां से निकल गए।

सीएम नीतीश और आरजेडी सुप्रीमो लालू के बीच कुछ देर बातचीत हुई। हालांकि, उनके बीच किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में दोनों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार ने लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही इंडिया गठबंधन के मुद्दे पर भी उनके बीच चर्चा हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

सीएम नीतीश ने शनिवार सुबह मीडिया से बातचीत में वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही डाउट है कि ये लोग देश में समय से पहले लोकसभा चुनाव करवाने के मूड में हैं। केंद्र को अगर करना ही है तो अब तक जाति गणना क्यों नहीं करवाई। वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव जब सदन में आएगा, तब इस पर बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी एकजुटता से बीजेपी सरकार घबरा गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

6 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

12 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

17 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

17 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

17 घंटे ago