Bihar

बिहार में 5 रुपये में पॉलिटेक्निक और 10 रुपये में इंजीनियरिंग; मंत्री सुमित कुमार सिंह ने दिया बड़ा बयान

अकसर नेता और मंत्री लोगों के बीच अपनी और अपने सरकार की छवि को साफ करने के लिए बयान देते रहते हैं। मगर कभी-कभी यही नेता और मंत्री अपनी बातों पर ध्यान नहीं देते और उल्टे-सीधे बयान दे देते हैं। अभी कुछ ऐसा ही बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह के साथ हो रहा है। दरअसल सुमित सिंह शुक्रवार को सत्ताधारी महागठबंधन के सहयोगी दल JDU के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा शहर के नगर भवन में आयोजित ‘कारवाने इतेहाद व भाईचारा’ कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि अब वो चर्चा का विषय बन गया है।

सुमित सिंह ने आखिर क्या कहा?

दरअसल कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुमित सिंह से पूछा गया कि बिहार सरकार द्वार छात्रों के लिए क्या-क्या कार्य किए जा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी पढ़ाई के लिए छात्रों को अब नोएडा और बेंगलुरू जाने की जरूरत नहीं है। अब यहीं 5 रुपये में पॉलिटेक्निक और 10 रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई बिहार सरकार करा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में छात्रों को 2 लाख, 3 लाख या फिर 5 लाख इंजीनियरिंग पर खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि केवल 5 रुपये में पॉलिटेक्निक और 10 रुपये में इंजीनियरिंग कर सकते हैं।

सरकारी कॉलेज में कितनी है फीस

बिहार के सरकार इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस की बात करें तो एक प्रथम वर्ष की फीस 12,630 रुपये है तो वहीं बाकी 3 वर्ष की फीस 10,530 प्रति वर्ष है। यानी बिहार के सरकार कॉलेज में इंजीनियरिंग के चार वर्ष की कुल फीस 44,220 है। अगर हम पॉलिटेक्निक कॉलेज की फीस की बात करें तो वहां आपको यहां आपको 5 सेमेस्टर के लिए कुल 8,795 रुपये देने होंगे।

आपको बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री जिस 5 रुपये में पॉलिटेक्निक और 10 रुपये में इंजीनियरिंग की बात कर रहे हैं वो केवल नामांकन फीस है। बिहार के सरकारी कॉलेजों में पॉलिटेक्निक के प्रथम वर्ष में 5 रुपये और इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में 10 रुपये नामांकन फीस है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

1 घंटा ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

9 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago